Himachal Tourism News- आपदा के बाद पर्यटन के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, सप्ताह भर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मनाली। (Himachal Hindi News)कुल्लू सहित लाहुल स्पीति में पर्यटन अब आर्थिकी की रीढ़ बनने लगा है। हालांकि सेब अभी भी प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है लेकिन पर्यटन अब लोगों की जेब भरने लगा है। होटल व होम स्टे व बी एंड बी की

4 1 16
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मनाली। (Himachal Hindi News)कुल्लू सहित लाहुल स्पीति में पर्यटन अब आर्थिकी की रीढ़ बनने लगा है। हालांकि सेब अभी भी प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है लेकिन पर्यटन अब लोगों की जेब भरने लगा है। होटल व होम स्टे व बी एंड बी की संख्या चार साल के भीतर 60 से 65 प्रतिशत बढ़ी है। अटल टनल बनने के बाद अब शीत मरुस्थल लाहुल स्पीति भी पर्यटकों की पसंद बनने लगी है।

loksabha election banner

कुल्लू मनाली व लाहुल में होटलों की संख्या लगातार इजाफा

लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti News) में तो चार साल के भीतर होम स्टे की संख्या तीन गुना बढ़ी है। जुलाई में आई प्राकृतिक आपदा से लुढ़का कारोबार भी अब गति पकड़ने लगा है। प्रदेश सहित कुल्लू मनाली (Kullu Manali News) व लाहुल में होटलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। होटलों, होम स्टे के बाद अब बीएंडबी यूनिट के तहत लोग घरों को पंजीकृत कर रहे हैं।

2019 में प्रदेश में 3679 होटल व 2189 होम स्टे पंजीकृत थे। 2023 में होटलों की संख्या बढ़कर 4662 व होम स्टे का आंकड़ा जा पहुंचा। कुल्लू में होटलों की संख्या 1012 से बढ़कर 1426 व होम स्टे 578 से बढ़कर 1015 जा पहुंचे। लाहुल में होटलों की संख्या नहीं बढ़ी लेकिन होम स्टे का आंकड़ा 292 से बढ़कर 718 जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें:Hanuman Jayanti 2024: जाखू मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इस रूप में भगवान हनुमान हैं विराजमान

सप्ताह भर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान

जुलाई में आई प्राकृतिक आपदा से पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है लेकिन अब पर्यटन धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा है। सप्ताहांत में ही पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। सड़कों की हालत बेहतर होती है तो कुल्लू मनाली में सप्ताह भर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

मुकेश ठाकुर, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन मनाली।

पर्यटन की दृष्टि सेमनाली नम्बर एक जबकि शिमला दूसरे स्थान पर

कुल्लू मनाली व लाहुल स्पीति में पंजीकृत इकाइयों में लगभग 80 हजार पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। हालांकि सूत्रों की माने तो बहुत से होटल व होम स्टे सरकार की जटिल औपचारिकताओं के कारण पंजीकृत होना शेष हैं लेकिन अनुमान है कि कुल्लू मनाली व लाहुल स्पीति में लगभग एक लाख पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में कुल्लू मनाली नम्बर एक पर है जबकि शिमला दूसरे स्थान पर है।

पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों को आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता में मुहैया करवाई जा रही है। कोरोना के बाद प्राकृतिक आपदा में पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है बावजूद इसके प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

भुवनेश्वर गौड़, विधायक मनाली।

वर्ष होटल होम स्टे

2019 1012 578

2020 1087 618

2021 1189 684

2022 1219 756

2023 1426 1015

लाहुल स्पीति

वर्ष होटल होम स्टे

2019 124 292

2020 120 302

2021 127 794

2022 136 847

2023 136 850

यह भी पढ़ें:Himachal News: अगले 5 दिन तक पुलघराट के पास एनएच-21 पांच घंटे के लिए रहेगा बंद, इन रास्तों से होकर जाएंगी गाड़ियां

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Haryana News: JJP से नाराज चल रहे विधायक जोगीराम सिहाग का बड़ा फैसला, भाजपा प्रत्याशी रणजीत के लिए मांगेंगे वोट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, हिसार। जननायक जनता पार्टी (JJP) के बरवाला विधानसभा से विधायक जोगीराम सिहाग लोकसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी के खिलाफ हो गए हैं। सिहाग जजपा को छोड़े बिना भाजपा के प्रत्याशी रणजीत चौटाला के लिए वोट मांगेंगे।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now